Responsive Menu
Add more content here...

धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर बड़ामारा के मुंडा टोला पहुंचे झामुमो प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, दी श्रद्धांजलि

Spread the love

चाकुलिया, 9 जून: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता और बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सोमवार को चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा पंचायत स्थित मुंडा टोला गांव में आयोजित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

कुणाल षाड़ंगी ने अपने संबोधन में कहा,

“भगवान बिरसा मुंडा केवल एक महापुरुष नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व, संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उन्होंने जिस आत्मबल और संगठन शक्ति से ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती दी, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।”

कार्यक्रम में झामुमो के स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी रही। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, प्रखंड अध्यक्ष शिव चरण हांसदा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष साहेबराम मांडी, सहित कई वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।