Responsive Menu
Add more content here...

मेरुघाटी पिकनिक स्थल में बीडीओ के नेतृत्व में चला सफाई अभियान

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (निलेश बेरा)

बहरागोड़ा प्रखंड के बनकाटा पंचायत स्थित मेरुघाटी पिकनिक स्थल पर शुक्रवार को बीडीओ केशव भारती के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

बीडीओ ने कहा कि यह अभियान जनसहभागिता पर आधारित है, जिसका उद्देश्य है स्वच्छ और सुंदर पर्यावरण बनाए रखना। उन्होंने बताया कि ऐसे अभियान अब हर पंद्रह दिन में नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

पंचायत के मुखिया चेतन्य सिंह मुंडा ने बताया कि कार्यकारिणी बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि पिकनिक स्थल पर साफ-सफाई बनाए रखने हेतु बाहरी आगंतुकों से प्रतीकात्मक शुल्क लिया जाएगा — बाइक वालों से पांच रूपए और चार पहिया वाहनों से 10 रूपए का शुल्क निर्धारित किया गया है।

गौरतलब है कि मेरुघाटी पिकनिक स्थल बहरागोड़ा क्षेत्र का एकमात्र प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां 25 दिसंबर और नववर्ष के अवसर पर हजारों की संख्या में लोग पिकनिक मनाने आते हैं।

सफाई अभियान में मुखिया नमी सिंह, उपमुखिया जयन्त कर वार्ड मेम्बर लीली सिंह ,धनुज्य सिंह, सावित्री नायक, बनकाटा पंचायत के सचिव रेनू खेरवाल ,स्वयंसेवक महिलाएं एवं अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई।