Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में बीमार मजदूर को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, 108 एम्बुलेंस की मदद से हुआ इलाज

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित वन विभाग कार्यालय के पास बने मजदूर शेड में मंगलवार को एक मजदूर बेहोशी की हालत में पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और बीमार मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चाकुलिया में भर्ती कराया गया।

बीमार व्यक्ति की पहचान नागानल कॉलोनी निवासी मनोज भारती के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह अचानक शेड में गिर गया और अचेत हो गया। नया बाजार निवासी रवि तिवारी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और 108 एम्बुलेंस सेवा को दी।

सूचना मिलते ही एएसआई किशुन तिरु मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस कर्मियों के साथ मिलकर मनोज को सीएचसी चाकुलिया भेजा गया। वर्तमान में अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

इस मानवीय पहल से स्थानीय लोगों ने पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की है।