Responsive Menu
Add more content here...

मानुषमुड़िया में जंगली हाथी का तांडव, किसान का घर ध्वस्त; बाल-बाल बचे चार सदस्य।

Spread the love

बहरागोड़ा।संवाददाता

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के जंगली इलाकों में गजराज का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की देर रात मानुषमुड़िया गांव में एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे ग्रामीण दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं। इस घटना में एक गरीब किसान का आशियाना उजाड़ गया, हालांकि गनीमत रही कि एक बड़ा जानमाल का नुकसान टल गया। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात को एक जंगली हाथी ने किसान चिन्मय दत्त के कच्चे खपरैल मकान पर हमला बोल दिया। हाथी ने घर की दीवार को तोड़ दिया और अंदर रखा धान चट कर गया। जिस वक्त हाथी ने हमला किया, परिवार के चार सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। दीवार गिरने की आवाज और हाथी की मौजूदगी से घर में चीख-पुकार मच गई। सभी सदस्यों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।वहीं हाथी के हमले में घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। दीवार गिरने से घर के अंदर रखे दैनिक उपयोग के सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गए ।वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया राम मुर्मू और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने प्रभावित स्थल का मुआयना किया और क्षति का आकलन किया तथा प्रभावित किसान से मुआवजा भुगतान के लिए आवश्यक प्रपत्र (फॉर्म) भरवाए गए हैं।