बहरागोड़ा, 28 सितंबर 2025 (एन. बेरा) – बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के माटीहाना ओवरब्रिज के पास एनएच 49 पर परिवहन विभाग के एमवीआई और डीआरएसएम जमशेदपुर के अधिकारियों ने बहरागोड़ा पुलिस के साथ मिलकर एक वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों के आवश्यक कागजात जैसे हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र की कड़ी जांच की गई। जिन वाहनों के कागजात सही नहीं पाए गए, उनका ऑनलाइन जुर्माना वसूला गया।
अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान झारखंड सरकार के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना, जैसे हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, ओवरलोडिंग रोकना और सड़क सुरक्षा बढ़ाना है।
विशेष रूप से त्योहारों के समय सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दुर्गा पूजा के बाद भी बहरागोड़ा-बरसोल थाना क्षेत्र में समय-समय पर वाहन जांच अभियान जारी रहेगा।
आज के अभियान में वाहन चालकों के कागजात की जांच कर कानूनी कार्यवाही की गई और उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।