Responsive Menu
Add more content here...

भारी बारिश से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों की मदद को आगे आए विधायक समीर मोहंती, उपलब्ध कराया तिरपाल

Spread the love

बहरागोड़ा: लगातार हो रही बारिश के कारण मानुषमुड़िया पंचायत के कई गरीब परिवारों के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त होने और गिरने की स्थिति में पहुंच गए हैं। ऐसे में प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल पर विधायक समीर कुमार मोहंती ने तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई।

Read More : चाकुलिया: पाइपलाइन कार्य की लापरवाही, कीचड़ में फंसा राशन ट्रक

जानकारी के अनुसार, मानुषमुड़िया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू को ग्रामीणों सोमय मुर्मू, रुम्पी बारीक, ज्योत्सना रानी भोल, छबी रानी चंद और संध्या रानी भोल ने अपने कच्चे मकानों की खराब स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद मुखिया ने विधायक समीर कुमार मोहंती से दूरभाष पर संपर्क कर प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल सहायता की मांग की।

मामले की जानकारी मिलने के बाद विधायक ने त्वरित पहल करते हुए प्रभावित परिवारों के लिए तिरपाल उपलब्ध कराया, ताकि बारिश के दौरान उन्हें अस्थायी राहत मिल सके।

इसके साथ ही विधायक ने आश्वासन दिया कि पात्र परिवारों का नाम आबुआ आवास योजना में शामिल कराने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी, जिससे उन्हें भविष्य में स्थायी पक्का आवास उपलब्ध कराया जा सके।

राहत सामग्री वितरण के दौरान मुखिया राम मुर्मू, तारक घातुवारी, बिस्वजीत राणा, पंकज भोल, पिकु दास, बिनंदो पतोर सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।