Responsive Menu
Add more content here...

मुर्गाघुटू पंचायत में भाजपा का बूथ स्तरीय सम्मेलन, आदित्य साहू बोले — झारखंड की जनता अब बदलाव चाहती है

Spread the love

घाटशिला संवाददाता
घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के जादुगोड़ा मंडल अन्तर्गत राखा कॉपर कॉलोनी मैदान में रविवार को भाजपा की ओर से मुर्गाघुटू पंचायत का बूथ स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल संयोजक गुरुचरण रजवार ने की, जबकि संचालन का दायित्व चंचल दास ने निभाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू तथा मंडल के चुनाव प्रभारी सुरेश साव उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार में न सुरक्षा बची है, न पारदर्शिता — राज्य में भ्रष्टाचार और लूट की घटनाएँ आम हो गई हैं। उन्होंने कहा कि “यह सरकार जनता को ठगने और झूठे वादों पर टिकी है, जबकि भाजपा का संकल्प सेवा और विकास है।”

वहीं, चुनाव प्रभारी सुरेश साव ने कहा कि घाटशिला की जनता इस बार पूर्ण बहुमत से भाजपा को आशीर्वाद देने जा रही है। उन्होंने कहा कि “महागठबंधन की सरकार जनता को गुमराह करने में लगी रही, जबकि उसके पास विकास की कोई ठोस उपलब्धि नहीं है।” उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज हर घर तक पहुँच रहा है।

सुरेश साव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि “घाटशिला की जनता अब बदलाव चाहती है, महागठबंधन से मुक्ति चाहती है। इस उपचुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को विजयी बनाकर विकास की नई गाथा लिखनी है।”

कार्यक्रम में मनोज महतो, निर्मल महतो, तननु श्री नन्दा, बिनोद सिंह, विक्रम सिंह, आलोक वाजपेयी, रंजना देवी, मोदन महतो, विमल गोप, रोहित, अशोक गोप, सरस्वती गोप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।