Responsive Menu
Add more content here...

पर्यावरण मित्र समूह ने पावड़ा मैदान में लगाए साल के पौधे।

Spread the love

आज पर्यावरण मित्र घाटशिला ने अपने रविवारीय विशेष पौधारोपण अभियान के तहत तिलका माझी शहीद पार्क, पावड़ा मैदान में साल और छतनी के 11 पौधे लगाए साथ ही पहले से लगे पौधों की साफ सफाई कर उसे संरक्षित किया गया। विदित हो कि पर्यावरण मित्र समूह प्रत्येक रविवार और विशेष दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए और लोगों को भी सक्रिय होने के लिए प्रेरित करता है। पर्यावरण मित्र समूह घाटशिला के वरिष्ठ सक्रिय सदस्य देश परगना बैजू मुर्मू ने सभी ग्राम वासियों और नागरिकों से अपील किया कि सभी अपने अपने समर्थ के अनुसार अपने आसपास पौधारोपण कर प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाएं। आज के पौधारोपण अभियान में प्रताप अधिकारी, डॉ संदीप चंद्रा, प्रो इंदल पासवान, प्रो अर्चना सुरीन, समीर, डॉ चिरंतन महतो , डॉ विश्व विकाश महतो, अर्जुन भुइयां, विश्वजीत सिंह, संजय सोरेन, उद्धव गोराई, आरव आदि लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।