Responsive Menu
Add more content here...

सड़े चावल की आड़ में 30 लाख का कफ सिरप! राँची पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Spread the love

राँची। संवाददाता
राँची पुलिस ने अवैध दवा तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। मांडर थाना क्षेत्र के टांगरबसली मोड़ एनएच-39 पर पुलिस ने एक ट्रक से लगभग 13,400 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप फेन्सीडिल (PHENSEDYL) बरामद किया। बरामद सिरप की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है।

घटना 1 नवंबर 2025 की रात करीब 10:30 बजे की है। उत्तर प्रदेश क्राइम ब्रांच से सूचना मिली थी कि ट्रक संख्या NL01AH-5510 में अवैध रूप से कफ सिरप लोड कर राँची के चान्हो थाना क्षेत्र से किसी अन्य राज्य में भेजा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर के निर्देशन में डीएसपी खलारी राम नारायण चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान चालक ने बताया कि ट्रक में सड़ा हुआ चावल लदा है, लेकिन तलाशी के दौरान 134 बोरियों में छिपी फेन्सीडिल (100 एमएल) की बोतलें बरामद हुईं। बोतलों पर एबॉट हेल्थकेयर प्रा. लि., हिमाचल प्रदेश का लेबल पाया गया।

पुलिस ने ट्रक चालक वसीम निजाम शेख (40 वर्ष), निवासी जोगेश्वरी ईस्ट, मुंबई को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से किसी भी प्रकार का वैध कागजात नहीं मिला। पुलिस ने ट्रक व सभी बोतलों को जब्त कर लिया है। फिलहाल पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।