Responsive Menu
Add more content here...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में देशभर में बंद रहीं मेडिकल दुकानें, जमशेदपुर में भी असर

Spread the love

जमशेदपुर: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को देशभर में दवा दुकानदारों ने बड़ा प्रदर्शन किया। All India Organisation of Chemists and Druggists के आह्वान पर देशभर की मेडिकल दुकानों को बंद रखा गया। इस बंद का असर जमशेदपुर में भी देखने को मिला, जहां शहर की अधिकांश दवा दुकानें बंद रहीं।

जमशेदपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के नेतृत्व में स्थानीय दवा व्यवसायियों ने बंद का समर्थन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए दवाओं की बिक्री से मरीजों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा है।

दवा दुकानदारों का आरोप है कि कई ऑनलाइन कंपनियां बिना डॉक्टर के पर्चे के भी दवाइयां उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे गलत दवा सेवन और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से नशीली दवाओं की बिक्री भी हो रही है, जिस पर प्रभावी निगरानी नहीं है। वहीं स्थानीय मेडिकल दुकानदार सरकारी नियमों और डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर ही दवा देते हैं।

संगठन के अनुसार, इस विरोध प्रदर्शन में देशभर की करीब 12.5 लाख दवा दुकानों ने हिस्सा लिया। दवा व्यवसायियों ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर कड़े नियम बनाने और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।