Responsive Menu
Add more content here...

ओम कुमार बने जिला टॉपर, 98.40% अंक प्राप्त विधायक ने किया सम्मानित

Spread the love

बहरागोड़ा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बहरागोड़ा के छात्र ओम कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। उन्होंने कुल 500 अंकों में से 492 अंक अर्जित किए।
ओम कुमार की इस उल्लेखनीय सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार महंती उनके आवास पहुंचे और उन्हें बधाई देते हुए कॉलेज बैग, डायरी भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। विधायक ने ओम कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, पप्पू कर, सुमित मैती, मिंटू पाल, बुद्धदेव साहू तथा यदुपति राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।