फिरोजा (उत्तर प्रदेश), चाकुलिया: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाली पद्मश्री जमुना टुडू उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। वे फिरोजा जिले के नगर एका में आयोजित ‘एक पेड़ देश के नाम’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम की शुरुआत पद्मश्री जमुना टुडू द्वारा पौधारोपण कर की गई। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। अपने संबोधन में उन्होंने झारखंड में जंगल और पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर किए गए कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि “पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अनिवार्य हैं। जब तक जंगल सुरक्षित नहीं होंगे, जीवन भी सुरक्षित नहीं रह सकता।”
उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि वे अपने घरों और आस-पास पौधे लगाएं और उन्हें संरक्षित करें। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में अखिल भारतीय वन सुरक्षा समिति का गठन करने की भी घोषणा की। इसके तहत डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष और प्रमोद कुमार सिंह को सचिव नियुक्त किया गया।
जमुना टुडू ने उम्मीद जताई कि समिति के माध्यम से पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान को गति मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण को एक जन आंदोलन बनाया जा सकेगा।