नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे एक व्यक्ति रेल भवन की ओर से पेड़ के सहारे दीवार फांदकर अंदर घुस गया और सीधे नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया।
संसद परिसर में मौजूद CISF कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है।
बताया जा रहा है कि रेल भवन के पास पीसीआर वैन हमेशा तैनात रहती है। वहां मौजूद कर्मियों ने युवक को दीवार फांदते देखा और शोर मचाया। इसके बाद CISF ने मौके पर दबोच लिया।
इसी दौरान गेट के पास घूम रहे एक अन्य शख्स को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।