बटलुका और गोबरघूसी में उत्पाद विभाग की कार्रवाई
जमशेदपुर: सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 मई 2026 को पटमदा थाना क्षेत्र के बटलुका और गोबरघूसी गांव में छापेमारी की गई।
Read More : डुमरिया के खैरबनी और बाकड़ाकोचा गांव में पहली बार पहुंचेगी बिजली, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास
60 लीटर अवैध शराब जब्त
छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने करीब 60 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। इसके साथ ही लगभग 1500 किलोग्राम किण्वित जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
टीम को देखकर फरार हुए संचालक
उत्पाद विभाग की टीम को आते देख अवैध भट्ठी संचालक मौके से फरार हो गए। हालांकि विभाग ने अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल सामग्री को नष्ट कर कार्रवाई की।
उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज
उत्पाद विभाग की ओर से अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।