Responsive Menu
Add more content here...

सबीआई एटीएम सुरक्षा गार्डों का विरोध प्रदर्शन, नई एजेंसी पर गंभीर आरोप

Spread the love

जमशेदपुर: शहर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद गहरा गया है। वर्षों से कार्यरत सुरक्षा गार्डों ने नई एजेंसी पर जबरन हटाने, बाहरी लोगों की नियुक्ति करने और महिला गार्डों के साथ अभद्र व्यवहार करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

मामले को लेकर सुरक्षा गार्डों ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। गार्डों का कहना है कि एजेंसी बदलने के बाद उनके रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है।

गार्डों के अनुसार वे पहले WVSO Enterprises Limited के तहत लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे थे। लेकिन नई एजेंसी CISS Services Limited के आने के बाद पुराने कर्मचारियों को हटाकर नए लोगों को नियुक्त किया जा रहा है।

Read More : डुमरिया के खैरबनी और बाकड़ाकोचा गांव में पहली बार पहुंचेगी बिजली, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

प्रदर्शन कर रहे गार्डों ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण धरना के दौरान नई एजेंसी से जुड़े कुछ लोगों ने पहुंचकर महिला सुरक्षा गार्डों के साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ गया है।

गार्डों के प्रतिनिधि कुमोद कुमार ने बताया कि एसबीआई एटीएम में करीब 150 सुरक्षा गार्ड कार्यरत हैं और सभी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।