Responsive Menu
Add more content here...

ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी का संसद में LIVE बयान : आतंक के आकाओं की नींद आज भी उड़ी हुई है -पीएम मोदी

Spread the love

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर लाइव बोलते हुए देश के जवानों की बहादुरी और तत्परता की सराहना की। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन मात्र 22 मिनट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसने देश की सुरक्षा प्रणाली को एक नया मुकाम दिया है।

पीएम मोदी कह रहे हैं कि भारतीय सुरक्षा बलों ने न केवल आतंकवाद के ठिकानों को ध्वस्त किया, बल्कि विश्व स्तर पर भारत की रक्षा क्षमता को मजबूती प्रदान की। उन्होंने सरकार की आतंकवाद विरोधी नीतियों की कड़ी तरफ़दारी करते हुए कहा कि भारत में कोई भी आतंकी सुरक्षित नहीं रहेगा।

संसद में उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समन्वय और योगदान की भी प्रशंसा की। विपक्ष के सवालों और टिप्पणियों के बीच बहस ज़ोरदार बनी हुई है, जो देश की सुरक्षा और रणनीति पर चल रही महत्वपूर्ण चर्चा का हिस्सा है।

आगे कि पुरी ख़बर जानने के लिए अबुआ खबर के साथ बने रहें ताकि हर अपडेट सबसे पहले आप तक पहुंचे।