रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ एक 11 वर्षीय स्कूली छात्रा का अपहरण कर लिया गया। यह वारदात चुटिया थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब बच्ची ई-रिक्शा से स्कूल जा रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपहरणकर्ताओं ने घटनास्थल पर 3 से 4 राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलीबारी के बाद बच्ची को जबरन वाहन में बिठाकर मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस की कई टीमें अपराधियों की तलाश में जुटी हैं और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
फिलहाल, घटना को लेकर पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
अबुआ खबर की टीम लगातार घटना पर नजर बनाए हुए हैं अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहे अबुआ खबर के साथ