Responsive Menu
Add more content here...

पायलट ट्रेनिंग के दौरान जोहानसबर्ग में विमान दुर्घटना, रांची के पीयूष पुष्प की दर्दनाक मौत

Spread the love

रांची। दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में पायलट ट्रेनिंग के दौरान हुए विमान हादसे में रांची निवासी युवक पीयूष पुष्प की मौत हो गई। महज 20 वर्ष की आयु में यह दुखद घटना उस समय घटी, जब प्रशिक्षण उड़ान के दौरान विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और वह क्रैश हो गया।

पीयूष जोहानसबर्ग के वालकैन एविएशन इंस्टीट्यूट (Vulcan Aviation Institute) में पायलट ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे थे। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार, पीयूष रांची के अरगोड़ा कटहल मोड़, लाजपत नगर के निवासी थे और जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के पूर्व शिक्षक टी. एन. साहू के पुत्र थे। वह बचपन से ही पायलट बनने का सपना देखते थे और इसी उद्देश्य से उच्च प्रशिक्षण के लिए दक्षिण अफ्रीका गए थे।

घटना के बाद जोहानसबर्ग स्थित भारतीय दूतावास की मदद से पीयूष का पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रांची में इस दुखद समाचार से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है।