इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री कृष्ण कुमार (नगर उपायुक्त जे.एन.ए.सी पूर्वी) जमशेदपुर), विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मनोज कुमार ठाकुर (पुलिस उपाधीक्षक पूर्वी सिंहभूम), श्री हसन इमाम मालिक (खेल प्रबंधक, जे.आरडी टाटा स्टील एवं हैंडबॉल एसोसिएशन के मुख्य कोच) ,श्री प्रमोद मिश्रा (समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार जमशेदपुर), श्री अखिलेश्वर सिंह (संस्थापक ), श्रीमती लूसी सिंह (चेयरपर्सन) प्रबंधक श्री सुशील सिंह , सचिव श्री सौरव गिरी एवं सभी अभिभावक गण उपस्थित थे । अतिथियों का स्वागत श्रीमती स्वाति झा के स्वागत भाषण से हुआ ।बच्चों के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय की छात्रों द्वारा प्रस्तुत ‘चक दे इंडिया ड्रिल’, ‘फैन ड्रिल’ एवं ‘ताइक्वांडो ड्रिल’ का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला । कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए । पूरा आयोजन राष्ट्रीय गान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के एडमिन श्री के.सी. भारती, श्री प्रणय खंडाइत, श्री विश्वास त्रिपाठी, श्रीमती स्वाति झा, सुश्री चुनकी कुमारी एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने अपने महत्वपूर्ण योगदान दिए ।