बहरागोड़ा, 28 जून 2025 संवाददाता ( निलेश बेरा) – सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बहरागोड़ा में आज शिशु भारती (शिशु मंदिर स्तर) और किशोर भारती (विद्या मंदिर स्तर) का गठन लोकतांत्रिक चुनाव प्रणाली के माध्यम से किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों को नेतृत्व, जिम्मेदारी और लोकतंत्र की मूल भावना से जोड़ने की एक प्रेरणादायक पहल रही।
वंदना से हुई शुरुआत, उद्देश्य पर डाली गई रोशनी
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय वंदना से हुई। इसके पश्चात प्रधानाचार्य श्रीमान वासुदेव प्रधान जी ने सभा को संबोधित करते हुए शिशु भारती और किशोर भारती गठन के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व को जाग्रत करने हेतु आयोजित की जाती है।
लोकतांत्रिक पद्धति से हुआ मतदान
चुनाव प्रक्रिया का संचालन वरिष्ठ आचार्य श्री हरिहर माईति जी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस दौरान आचार्यगण श्री प्रदीप साव, श्री पार्थ सारथी, श्री संजय सीट, श्री मनोज कुमार कास्त, श्री राखहरि कुंडू, एवं आचार्या दिती मिश्र ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया। मतदान विधि के माध्यम से निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से प्रतिनिधियों का चयन किया गया।
शिशु भारती के चयनित प्रतिनिधि:
- अध्यक्ष – हरिहर बेरा
- उपाध्यक्ष – देवश्री साहू
- सचिव – अभिप्शा नायक
- सह-सचिव – देवांजन कर
- कोषाध्यक्ष – भास्कर चंद्र गिरि
- सदस्य – प्रतिमा नायक, सुपर्णा नायक, चंदन टुडू, रितेश पाल, विजय बेरा
किशोर भारती के चयनित प्रतिनिधि:
- अध्यक्ष – जयप्रकाश गिरि
- उपाध्यक्ष – रिमिशा साव
- सचिव – अभिजीत सीट
- सह-सचिव – अमितेश भुईयाँ
- कोषाध्यक्ष – कौशिक सीट
- सदस्य – देवश्री दुबे, खुशी दास, सुमन बधुक, मानस रंजन गिरि, ओम कुईला
- मुख्य सेनापति – रोहित जाना
शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के लिए सभी का धन्यवाद
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य वासुदेव प्रधान जी ने शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित चुनाव के लिए विद्यालय परिवार, आचार्यगण और विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
