Responsive Menu
Add more content here...

सोनारी में अवैध हथियार फैक्ट्री और गांजा बरामद, लाखों की नकदी व मोबाइल फोन जब्त

Spread the love

जमशेदपुर, संवाददाता।
सोनारी थाना पुलिस ने टिल्लू भट्ठा इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार निर्माण और नशे के कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने समीर सरदार और लखीन्द्र सरदार के घर एवं गोदाम से हथियार बनाने की मशीनें, अधनिर्मित पिस्टल पार्ट, तैयार पिस्टल, जिंदा कारतूस, गांजा और 2.41 लाख रुपये नकद सहित लाखों की संपत्ति जब्त की है।

छापामारी ऐसे हुई

शनिवार शाम सोनारी थाना को सूचना मिली कि टिल्लू भट्ठा में अवैध हथियार और गांजे की खरीद-बिक्री हो रही है। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची, घर के लोग फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली गई और भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद हुआ।

बरामद सामान की सूची

1.4 किलो गांजा (चार पैकेट)

एक देशी पिस्टल व 11 जिंदा कारतूस

2.41 लाख रुपये नकद व एक सोने की चेन

हथियार बनाने की मशीनें (लेथ, मिलिंग, ड्रिलिंग, ग्राइंडर)

विद्युत मोटर, औजार व अधनिर्मित पिस्टल पार्ट

इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन और पाउच

एपल आईपैड, वनप्लस, पोको व सैमसंग मोबाइल

आधार कार्ड, वोटर कार्ड और पैन कार्ड

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने जब्त सामान के आधार पर आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम अब गिरोह की पूरी गतिविधियों की जांच कर रही है।