Responsive Menu
Add more content here...

आंधी में टूटा जल मीनार का सोलर प्लेट, सबर टोला में पेयजल संकट गहराया

Spread the love

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के सोनाहातू पंचायत अंतर्गत चतराडोबा गांव के सबर टोला में सोमवार शाम आए आंधी-तूफान और बारिश के कारण जल मीनार का सोलर प्लेट टूटकर गिर गया। इसके बाद पूरे टोला में पेयजल आपूर्ति बंद हो गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सोलर प्लेट क्षतिग्रस्त होने के कारण जल मीनार काम नहीं कर रही है, जिससे सबर परिवारों के सामने पानी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। गर्मी के मौसम में जलापूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत मुखिया मोहन सोरेन, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि तारक नायक, सरत सबर और गणेश मुंडा मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया।

जनप्रतिनिधियों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए जल्द सोलर प्लेट की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द पेयजल सुविधा मिल सके।