Responsive Menu
Add more content here...

उईनाला मारपीट मामले में नामजद आरोपी गोपी देहुरी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पाटपुर पंचायत अंतर्गत उईनाला गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी गोपी देहुरी, पिता हेजू देहुरी, को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी बुधवार को की गई। इस मामले में बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 48/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सुरक्षा व्यवस्था के बीच बहरागोड़ा पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।