रांची संवाददाता:
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के 21 वर्षीय पोते वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने गए थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सिर में तेज दर्द की शिकायत हुई। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता लगाने के लिए पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम हेतु सुरक्षित रखा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
इस दुखद घटना से सोरेन परिवार शोकाकुल है। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के कई लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।