Responsive Menu
Add more content here...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर चाकुलिया में शोक सभा, आदिवासी संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार स्थित दिशोम जाहेर थान में मंगलवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरे शोक की भावना के साथ श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम का आयोजन आसेका झारखंड, दिशोम जाहेर थान कमेटी, अखिल भारतीय संथाली लेखक संघ (झारखंड शाखा), बाबा तिलका मांझी धरम थान एवं होलोंग गाढ़ा घारोंज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

सभा की शुरुआत दिशोम गुरु की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

आसेका झारखंड के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मांडी ने इस अवसर पर कहा, “दिशोम गुरु शिबू सोरेन न सिर्फ एक राजनेता थे, बल्कि वे गरीबों, शोषितों और किसानों की आवाज थे। उनके संघर्षों के कारण ही अलग झारखंड राज्य का निर्माण संभव हो सका। उनके विचार और योगदान सदैव प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।”

सभा में अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और आदिवासी समुदाय के प्रमुख सदस्य मौजूद रहे, जिनमें माझी बाबा सुनाराम बास्के, हरिपद मुर्मू, सोहराय बास्के, जीतेन हेंब्रम, दासो सोरेन, रामेश्वर मांडी, मानिक हांसदा, मोहन चंद्र बास्के, श्रीनाथ मुर्मू, मानिक चंद्र टुडू और स्वरूप मुर्मू प्रमुख थे।

शोकसभा में उपस्थित सभी लोगों ने गुरुजी के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और झारखंडी पहचान व संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एकजुट रहने का आह्वान किया।