Responsive Menu
Add more content here...

गोड्डा: पुलिस मुठभेड़ में पूर्व बीजेपी प्रत्याशी सूर्या हांसदा ढेर

Spread the love

गोड्डा। जिले के ललमटिया क्षेत्र के घने जंगल और पहाड़ी इलाके में रविवार को हुई पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी और पूर्व बीजेपी विधानसभा प्रत्याशी सूर्या हांसदा मारा गया। सूर्या पर गोड्डा समेत आसपास के थानों में कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने रविवार को सूर्या को गिरफ्तार किया था और हथियार बरामदगी के लिए उसे ललमटिया के जंगलों में ले जाया गया। इस दौरान, उसके साथियों ने पुलिस दल पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सूर्या हांसदा मौके पर ही ढेर हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान सूर्या ने पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई। वह 9 जनवरी 2020 को अडाणी कंपनी के वाहनों में आगजनी की बड़ी वारदात का भी आरोपी था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।