Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन, कई लाभुकों को मिली योजनाओं का लाभ

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता (बापुन)।
रविवार को बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय, न्यायिक दंडाधिकारी विशाल गौरव और अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी दिनेश बाउरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए और लाभुकों के बीच योजनाओं का वितरण किया

गया।

कृषि विभाग द्वारा 6 किसानों को केसीसी स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया गया।

आवास योजना के तहत 15 लाभुकों को अबुआ आवास पूर्णता प्रमाण पत्र और 4 लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

मनरेगा विभाग की ओर से 7 मजदूरों को जॉब कार्ड वितरित किए गए।

समाज कल्याण विभाग द्वारा 3 दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र और एक दिव्यांग को ट्राइसाइकिल दिया गया। इसके अलावा 4 शिशुओं का अन्नप्राशन एवं 3 महिलाओं का गोद भराई कार्यक्रम संपन्न हुआ।

श्रम विभाग द्वारा 8 महिलाओं को साड़ी और 4 पुरुषों को कपड़े (शॉर्ट-पेंट) वितरित किए गए।

कल्याण विभाग की ओर से 10 स्कूली बच्चों को साइकिल दी गई और 2 लाभुकों को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

पशुपालन विभाग के तहत बकरा विकास योजना से एक लाभुक को बकरा दिया गया।

जेएसएलपीएस की ओर से 39 समूहों एवं 4 संकुलों को ऋण स्वीकृति पत्र बांटे गए।

शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती, अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा समेत प्रखंड और अंचल के अधिकारी, कर्मी, पीएलवी आनंद कुमार, राजेश कुमार, राजा भोल, अनुराग साव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और लाभुक उपस्थित रहे।

यह शिविर न केवल योजनाओं की जानकारी देने का माध्यम बना बल्कि इससे कई परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ भी मिला।