Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. षड़ंगी ने दी राजनीतिक साथी डॉ. उपेंद्र महंती को श्रद्धांजलि

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता (बापुन)
झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी के आवासीय कार्यालय में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने अपने राजनीतिक साथी और चिकित्सक सहपाठी डॉ. उपेंद्र महंती को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में डॉ. महंती के एकादशाह कर्म के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। डॉ. षड़ंगी ने कहा कि डॉ. उपेंद्र महंती के निधन से वे अत्यंत मर्माहत हैं। उन्होंने स्मरण किया कि वर्ष 1974-75 के आपातकालीन दौर में डॉ. महंती ने बहरागोड़ा स्थित षड़ंगी क्लिनिक में सेवा दी थी। साथ ही बोकारो ओड़िया समाज और बोकारो जगन्नाथ मंदिर परियोजना की स्थापना में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस मौके पर असित मिश्रा, निर्मल दुबे, डॉ. बिनी षड़ंगी, सुदीप पटनायक, सागिर हुसैन, मृत्युंजय साहू, जयंती दास, दिलीप राउत, हुकुम महतो, बिनोद जाना और मंटू महंती सहित कई लोग उपस्थित थे।