Responsive Menu
Add more content here...

झारखंड यूथ इंटक का नया चेयरमैन बने सत्यम सिंह

Spread the love

रांची/नई दिल्ली।
भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) ने झारखंड के युवाओं को संगठित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इंटक की युवा इकाई यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पी. श्रीनिवासन ने 19 सितम्बर 2025 को सत्यम सिंह को झारखंड राज्य यूथ इंटक का चेयरमैन नियुक्त करने का आदेश जारी किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले कई युवा श्रमिक अभी तक यूनियन गतिविधियों से जुड़े नहीं हैं। इन्हें इंटक के दायरे में लाने और संगठित करने की आवश्यकता है।

सत्यम सिंह को निर्देश दिया गया है कि वे राज्य के विभिन्न संबद्ध यूनियनों के युवा नेताओं को जोड़कर एक पूर्ण युवा समिति का गठन करें। यह समिति इंटक झारखंड शाखा के अध्यक्ष की परामर्श एवं स्वीकृति से गठित की जाएगी।

सत्यम सिंह की नियुक्ति को लेकर इंटक कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उनकी अगुवाई में झारखंड में यूथ इंटक को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।