Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर में दुर्गा पूजा की धूम, मनोकामना मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Spread the love

जमशेदपुर, 22 सितंबर।
शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ ही जमशेदपुर में दुर्गा पूजा का उल्लास चरम पर है। आज कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना धूमधाम से की गई।

साकची स्थित प्रसिद्ध मनोकामना मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता सुबह से ही लगा रहा। यहां मंदिर प्रांगण में सैकड़ों कलश स्थापित किए गए। भक्त अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

भक्तों का मानना है कि मनोकामना मंदिर में कलश स्थापना और दुर्गा पूजा करने से मां उनकी सभी इच्छाओं को पूर्ण करती हैं और घर-परिवार को खुशियों से आशीर्वाद देती हैं।

सुबह से ही भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे मंदिर पहुंचे और मां दुर्गा से अपने परिवार के साथ-साथ देश की शांति व समृद्धि की मंगल कामना की।