Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: दो हाईवा बालू सहित जब्त, माफियाओं में हड़कंप

Spread the love

बहरागोड़ा, संवाददाता। (एन बेरा)
बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच-49 पर उड़ीसा सीमा से सटे जामशोला के पास प्रशासन ने सोमवार की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे दो हाईवा ट्रकों को जब्त कर थाने ले आया। इनमें से एक वाहन का पंजीयन नंबर डबलु बी (WB) 49 9606 है, जबकि दूसरा ट्रक बिना नंबर प्लेट के पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार संबंधित विभाग के अधिकारियों ने दोनों वाहनों की जांच पड़ताल कर विधिसम्मत कार्रवाई की। इस दौरान अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने संयुक्त रूप से बताया कि लगातार अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अब तक कई हाईवा जब्त किए जा चुके हैं और आगे भी इसी तरह की छापेमारी जारी रहेगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। चौक-चौराहों और चाय दुकानों पर यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि माफिया लंबे समय से प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए दर्जनों हाईवा में बालू भरकर प्रतिदिन पश्चिम बंगाल और जमशेदपुर की ओर भेजते रहे हैं।

लगातार कार्रवाई के बावजूद अवैध कारोबार का रुतबा कम नहीं हो रहा, लेकिन प्रशासनिक सख्ती से उम्मीद जताई जा रही है कि इस गोरखधंधे पर जल्द अंकुश लगेगा।