Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, दुर्गा पूजा से पहले एनएच बाईपास सड़क मरम्मत की उठी मांग

Spread the love

बहरागोड़ा (संवाददाता एन. बेरा)।
बहरागोड़ा थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखना और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करना था।

बैठक में डीसीएलआर नित्य नितिन, सीडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार नायक, बीडीओ केशव भारती, सीएचसी प्रभारी डॉ. उत्पल मुर्मू समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा से पूर्व बहरागोड़ा एनएच 49 और एनएच 18 के बाईपास सड़कों की जर्जर स्थिति पर गंभीर चिंता जताई और तुरंत मरम्मत की मांग की। साथ ही सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, बिजली, बेरिकेट और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं को भी दुरुस्त करने पर जोर दिया गया।

बैठक में एनएचएआई अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि एनएच के सर्विस रोड की मरम्मत 2 से 3 दिनों के भीतर कर दी जाएगी। वहीं एसडीओ ने संबंधित विभागों और ठेका कंपनी को सख्त निर्देश दिया कि तय समय सीमा में कार्य पूरे किए जाएं, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर एसडीओ ने सभी पूजा समितियों से अपील की कि वे सरकार के नियम-कायदों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा का आयोजन करें। उन्होंने आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व की अग्रिम शुभकामनाएँ भी दीं।

बैठक का संचालन थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने किया।

शांति समिति एवं दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक में असित कुमार मिश्रा, सपन कुमार महतो, सुमित कुमार माईती, बापटू साव, समरेंद्र उपाध्याय, तपन कुमार ओझा, हरेंद्र नाथ पाल, देव प्रसाद दे, प्रेमांशु पाल, मकसूद अंसारी, आदित्य प्रधान, सुमन कल्याण मंडल, मिंटू पाल, आशुतोष माईती, सुजीत महापात्र, निर्मल दुबे, मिठू साव, कमल आचार्य, मानिक मंडल, शशांक पाल, डोमा नायक, प्रदीप कुमार महापात्र, दिलीप कुमार साहू, नंदिता घोष, बेबी सिंह समेत बड़ी संख्या में समिति के सदस्य शामिल हुए।