Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा में सड़क हादसा: मारुति वैन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, झाड़ग्राम रेफर

Spread the love

बहरागोड़ा (संवाददाता एन. बेरा)।
बरसोल थाना क्षेत्र के दारिशोल स्थित एनएच-49 ओवरब्रिज के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पीछे से आ रही एक मारुति वैन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की पहचान चाकुलिया निवासी भरत पात्र के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, भरत पात्र पश्चिम बंगाल के चिंचड़ा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान फॉरेस्ट बीट के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वे बुरी तरह जख्मी हो गए।

सूचना मिलते ही बरसोल पुलिस की हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुँची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा भेजा। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें झाड़ग्राम जिला अस्पताल (प. बंगाल) रेफर कर दिया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मारुति वैन और बाइक दोनों को जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।