बहरागोड़ा (एन बेरा ): बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत स्थित जामजुरकी फुटबॉल मैदान में स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच चाकुलिया एफसी और धानघोरी एफसी के बीच खेला गया, जिसमें चाकुलिया एफसी ने धानघोरी एफसी को 2 गोल से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मुकाबले का उद्घाटन जामजुरकी गांव के ग्राम प्रधान सुराई मुर्मू ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का स्वागत किया और फुटबॉल को किक मारकर मैच की शुरुआत की।
विजेता टीम चाकुलिया एफसी के कप्तान को जीत के उपलक्ष्य में ₹10,000 नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं उपविजेता धानघोरी एफसी को ₹7,000 नकद सम्मानित किया गया। तृतीय और चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीमें राहुल ब्रदर्स और बुबुन बोनी फुटबॉल टीम को प्रोत्साहन के तौर पर ₹3,500 नकद दिए गए।
इस अवसर पर जगन्नाथ टुडू, भीम टुडू, सीलु मुर्मू, फागु हेम्ब्रम सहित कमेटी के अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।