Responsive Menu
Add more content here...

पिताजुरी के जंगल में पहुँचा आठ हाथियों का दल, दहशत में ग्रामीण

Spread the love

चाकुलिया, झारखंड
संवाददाता रोहन सिंह की रिपोर्ट

चाकुलिया वन क्षेत्र के पिताजुरी केनाल के पास शनिवार सुबह आठ हाथियों का एक दल पहुंच गया है, जिसने ग्रीन लैंड इंग्लिश स्कूल से सटे जंगल में डेरा डाल दिया है। हाथियों की मौजूदगी से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया है।

जैसे ही जंगल में हाथियों के आने की सूचना फैली, स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जंगल के आसपास जुटने लगी। ग्रामीणों ने हाथियों को जंगल से बाहर निकलने से रोकने के लिए घेरा बना रखा है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द वन कर्मी मौके पर पहुंचकर हाथियों को सुरक्षित स्थान की ओर भेजें, ताकि गांव और लोगों को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।

हाथियों की मौजूदगी से जंगल से सटे इलाकों में दहशत का माहौल है और लोग भयभीत हैं। वन विभाग की ओर से अब तक क्या कदम उठाए गए हैं, इस पर सबकी नजर टिकी हुई है।