बहरागोड़ा | संवाददाता निलेश बेरा की रिपोर्ट
बहरागोड़ा प्रखंड के अंतर्गत आने वाले जगन्नाथपुर विद्युत शक्ति उप केंद्र (ग्रिड) में आवश्यक रखरखाव एवं डाली कटाई कार्य के चलते 6 जून (शुक्रवार) को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, धालभूमगढ़ के सहायक अभियंता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्य भविष्य में सुचारु और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस दौरान दारीसोल, घासपदा, कुमारडूबी, खंडामौदा, जगन्नाथपुर, पारुलिया समेत आसपास के गांव प्रभावित रहेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने का भरसक प्रयास किया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी न हो। साथ ही, उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे बिजली आपूर्ति की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपनी दिनचर्या और आवश्यक कार्यों की योजना बनाएं।