Responsive Menu
Add more content here...

रिमझिम बारिश के बीच चाकुलिया में निकाला गया मोहर्रम का जुलूस

Spread the love

संवाददाता संवाददाता (रोहन सिंह) – चाकुलिया: चाकुलिया में रविवार की शाम को रिमझिम बारिश के बीच मुहर्रम का जुलूस मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धूमधाम और गाजे बाजे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से निकाला। जुलूस में शामिल लोगों ने पारंपरिक हथियारों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए। कमारीगोड़ा के पास स्थित शब्बीर कॉलोनी से जुलूस की शक्ल में लोगों का हुजूम चाकुलिया की मुस्लिम बस्ती के इमामबाड़ा पहुंचा। यहां से गाजे-बाजे तथा पारंपरिक हथियारों के साथ मोहर्रम जुलूस निकाला गया।
यह जुलूस रंकिणी मंदिर से बिरसा चौक पहुंचा। यहां से मुख्य बाजार पथ होते हुए जुलूस नया बाजार स्थित कर्बला तक पहुंचा और विसर्जित हुआ। जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने लाठी,डंडे एवं तलवार के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाया। जुलूस देखने के लिए सड़कों पर काफी संख्या में लोगों की भी उमड़ी। जुलूस के साथ-साथ भव्य ताजिया भी निकाला गया। जुलूस में मोहर्रम कमेटी की ओर से रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ तैनात रहे। मौके पर साजिद खान, मो गुलाब, असगर हुसैन, हैदर अली, रसीद खान समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।