Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा में भाजपा नेता समेत सैकड़ों समर्थक झामुमो में शामिल

Spread the love

बहरागोड़ा।
माटिहाना पंचायत के पंचायत समिति सदस्य एवं भाजपा नेता राहुल वाजपेयी और आकुल राणा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी छोड़कर झामुमो का दामन थाम लिया।

यह शामिलीकरण विगत कल शहीद साबुआ हाँसदा मेला परिसर में हुआ। बताया गया कि वे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों और बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती के कार्यों से प्रभावित होकर झामुमो में शामिल हुए।

इस मौके पर विधायक समीर कुमार मोहंती एवं पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने दोनों नेताओं और उनके समर्थकों को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।