Responsive Menu
Add more content here...

इचड़ाशोल में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (बापुन)

दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर बहरागोड़ा प्रखंड के इचड़ाशोल गाँव में उत्सव का माहौल शुरू हो गया है। बुधवार को इचड़ाशोल दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। पंडित तपन आचार्य ने पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ संपन्न कराया।

कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस साल पंडाल को भव्य रूप दिया जाएगा और माँ दुर्गा की आकर्षक मूर्ति स्थापित की जाएगी। साथ ही, पूजा के दौरान पंडाल और आसपास के क्षेत्र को भव्य विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा, जिससे यहाँ का माहौल और भी मनमोहक हो जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण की भी तैयारी

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सप्तमी से लेकर नवमी तक श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, कमेटी ने बताया कि प्रतिदिन संध्या को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर, कमेटी के अध्यक्ष चंडी चरण साव, सह-सचिव कमल आचार्य, तापस साव, प्रदीप महापात्र, रजनीश सिंह, सुवल चंद्र घोष, भूपेन पात्र, अरुण कुमार सीट, स्वपन अधिकारी और अमिताभ बाजपेई सहित कई सदस्य मौजूद थे।