Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने रास्ते में गाड़ी रोककर जनता की समस्या का किया समाधान

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता ( रोहन सिंह) , सोमवार:
जनप्रतिनिधि और जनता के रिश्ते की एक जीवंत मिसाल सोमवार सुबह बहरागोड़ा विधानसभा के चाकुलिया प्रखंड के चाकुलिया स्थित विधायक कार्यालय के समीप स्टेशन रोड में देखने को मिली। स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती ने रास्ते में गाड़ी रोककर आम लोगों की समस्याएँ सुनीं और मौके पर ही उनका समाधान किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ग्रामीण अपनी समस्या लेकर विधायक से मिलना चाहते थे। जैसे ही उनकी गाड़ी वहाँ पहुँची, उन्होंने बिना देर किए गाड़ी रोकी, जनता के बीच पहुंचे और आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर तत्काल निवारण किया।

आमतौर पर नेता सड़क पर अपनी गाड़ी रोकने से कतराते हैं, लेकिन विधायक समीर मोहंती अपनी सादगी और जनसेवा की प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि जनता के बीच उनका यह रूप अक्सर देखने को मिलता है।

इस अवसर पर विधायक समीर मोहंती ने कहा, “जनता मेरे लिए ईश्वर तुल्य है। यदि ज़रूरत पड़ी तो मैं आधी रात को भी उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए तैयार रहूँगा। मेरे दरवाज़े जनता के लिए हमेशा खुले हैं।”

स्थानीय लोगों ने विधायक के इस व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम जनता और प्रतिनिधि के बीच भरोसे को और मजबूत करता है।