Responsive Menu
Add more content here...

नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, संसद तक पहुँचे युवा, एक की मौत

Spread the love

काठमांडू: नेपाल सरकार द्वारा कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जिसमें फेसबुक व्हाट्सएप यूट्यूब जैसे ऐप शामिल हैं सभी पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। सोमवार को राजधानी काठमांडू घाटी सहित विभिन्न शहरों में बड़ी संख्या में युवा सड़कों पर उतर आए और गुस्से में संसद भवन तक पहुँच गए।

स्थिति बेकाबू होने पर सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए गोलीबारी की, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे देश में माहौल तनावपूर्ण है।

सरकार का तर्क है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फेक न्यूज और भड़काऊ सामग्री तेजी से फैल रही थी, जिसके चलते यह कदम उठाना पड़ा। वहीं, प्रदर्शनकारी इसे अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला बता रहे हैं और प्रतिबंध हटाने की मांग कर रहे हैं।