काठमांडू: नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन लगातार हिंसक होता जा रहा है। संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प व गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है, जबकि 80 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
राजधानी काठमांडू घाटी सहित कई शहरों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। संसद भवन और आसपास के इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।
सूत्रों का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी वाहनों और इमारतों को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस-प्रशासन स्थिति को काबू करने में जुटा हुआ है, लेकिन माहौल अब भी बेहद तनावपूर्ण है।