Responsive Menu
Add more content here...

बाइक से डोडा ले जाते युवक को पुलिस ने दबोचा, 19 किलो बरामद, भेजा गया जेल

Spread the love

बहरागोड़ा, संवाददाता (बापुन)।
बहरागोड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की शाम एनएच-18 पर करकट्टा गांव स्थित दादा होटल के पास वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 19 किलो डोडा को बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बड़शोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा गांव निवासी अतुल कुंवर (42 वर्ष) के रूप में हुई है। मामले में बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 59/2025 दर्ज कर गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

स्थानीय लोगों ने नशे के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि यह पहल समाज को एक नई दिशा देने और युवाओं को नशे से दूर रखने में कारगर साबित होगी।

थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र में नशामुक्ति को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नशीले पदार्थों के खिलाफ छापेमारी अभियान तेज किया गया है ताकि समाज को नशे की जकड़न से मुक्त किया जा सके।