बहरागोड़ा, संवाददाता (बापुन)— सावन मास में श्रद्धालुओं की भीड़ और उनकी आवाजाही को ध्यान में रखते हुए विधायक समीर महंती ने एक सराहनीय पहल करते हुए चित्रेस्वर चौक से मंदिर तक की जर्जर सड़क को अस्थायी रूप से दुरुस्त करवा दिया। वर्षों से उपेक्षित यह सड़क अब श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम बन गई है।
जानकारी के अनुसार, करीब एक किलोमीटर लंबे इस मार्ग की हालत काफी समय से खराब थी। सावन में शिव भक्तों की लगातार आवाजाही और आने वाले जलाभिषेक कार्यक्रमों को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक से सड़क सुधार की मांग की थी।
स्लैग बिछा कर किया गया मार्ग को दुरुस्त
विधायक की पहल पर रविवार को लगभग 10 डंपर स्लैग मंगवाए गए, जिसे 3 जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क पर समतल रूप से बिछाया गया। इससे सड़क की सतह मजबूत और चलने योग्य हो गई, जिससे अब श्रद्धालु बिना किसी कठिनाई के मंदिर तक पहुंच सकेंगे।
ग्रामीणों में उत्साह
ग्रामीणों ने इस त्वरित पहल के लिए विधायक का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समीर महंती केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि गांव के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले जनसेवक हैं। मंदिर परिसर से जुड़ी कई समस्याओं को उन्होंने व्यक्तिगत रूप से संज्ञान में लेकर समाधान कराया है।
उपस्थित प्रमुख लोग
इस कार्य के दौरान नीमा पैड़ा, सुभाष दलाई, समु लेंका, आनंद भोक्ता, स्वपन सिंह, शंकर सिंह, दिवाकर दलाई, बबलू दास, कुणाल घोष समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित थे, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया में सक्रिय योगदान दिया।