Responsive Menu
Add more content here...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर को अलीनगर से मिला टिकट

Spread the love

पटना, 15 अक्टूबर 2025:
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 12 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर को पार्टी ने अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा है।

बीजेपी की इस नई सूची में अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार, छपरा से छोटा कुमारी, और बक्सर से पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को टिकट दिया गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, मैथिली ठाकुर को उम्मीदवार बनाए जाने से पार्टी को मिथिला क्षेत्र में बड़ा जनसमर्थन मिलने की उम्मीद है। वहीं दूसरी लिस्ट जारी होने के साथ ही बीजेपी ने चुनावी रणनीति को और तेज़ कर दिया है।