Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में भाजपा मंडल की मासिक बैठक संपन्न, पानी-बिजली की समस्या पर हुई चर्चा

Spread the love

चाकुलिया: चाकुलिया मंडल की ओर से शुक्रवार को बिरसा चौक स्थित एक भवन में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महादेव महतो ने की, जबकि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता काजल महाकुड़ प्रभारी के रूप में मौजूद रहे।

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान और विभिन्न राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने पंचायत एवं ग्रामीण इलाकों में पानी और बिजली जैसी बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कई गांवों में लोग अब भी पेयजल संकट और बिजली की अनियमित आपूर्ति से परेशान हैं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा और जल्द समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में चंदना मुर्मू, दुर्गा मणी पाल, माइनो हांसदा, परिमल दास, चंद्र मोहन मांडी, संदीप चंद, मुन्ना भारती, जयदीप मुर्मू, चंद्रदेव महतो, दिलीप कुमार महतो, हरि साधन मल्लिक, चंचल मंडल, देवाशीष मंडल, जवाहर लाल गोप, उत्तम कुमार मुर्मू, पिंटू गोप, दीपेश पोलाई, तपन नायक, कल्पना महतो, प्रसनजीत दास, महेंद्र नायक, दिलीप महतो समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।