चाकुलिया,संवाददाता (रोहन सिंह) 25 जून 2025: चाकुलिया बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) के गोदाम से सरकारी किताबों और नोटबुक की चोरी कर उन्हें कबाड़ी को बेचने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चाकुलिया पुलिस ने रात्रि प्रहरी सह आदेशपाल बापी दास को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
यह कार्रवाई बीपीओ (प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी) तरुण गिरी के लिखित आवेदन के आधार पर की गई, जिसके अनुसार चाकुलिया थाना कांड संख्या 42/25 दिनांक 23 जून 2025 को दर्ज किया गया था। इस प्राथमिकी में बापी दास के साथ-साथ वहां के चालक रंजीत दास उर्फ लालटू और पुटन टाल के मालिक को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
पुलिस जांच के दौरान चोरी की गई किताबें और नोटबुक कबाड़ी दुकान (टाल) से बरामद की गईं। इन सभी को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा गिरफ्तार आरोपी बापी दास के पास से एक की-पैड मोबाइल फोन (काला रंग का, नोकिया कंपनी का) भी बरामद किया गया।
जप्त सामानों की विवरणी:
- नोटबुक (वर्ग-1): 2400 पीस
- नोटबुक (वर्ग-5): 300 पीस
- इतिहास (वर्ग-XI): 90 पीस
- भूगोल (वर्ग-XII): 90 पीस
- भौतिकी (वर्ग-XI): 90 पीस
- गणित (वर्ग-XI): 50 पीस
- अंग्रेजी (वर्ग-XII): 90 पीस
- हिन्दी (वर्ग-XI): 30 पीस
- ज्ञान सेतु सुबोध: 300 पीस
- ज्ञान सेतु सुगम: 100 पीस
- मोबाइल फोन: नोकिया की-पैड, काला रंग
पुलिस ने बताया कि मामले में संलिप्त अन्य दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
छापामारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी:
- थाना प्रभारी: संतोष कुमार
- पुअनि: अजीत कुमार
- हवलदार: लगेन हेम्ब्रम
- आरक्षी: दुर्गा चरण तियू (1322), सुधाकर प्रसाद सिंह (1607)
इस मामले ने सरकारी शैक्षणिक सामग्री की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने इस पर कड़ी निगरानी और सतर्कता बरतने की बात कही है।