Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: सीओ ने बालू से लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया

Spread the love

चाकुलिया: चाकुलिया के अंचल अधिकारी नवीन पुरती ने अवैध रूप से बालू के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को उन्होंने चाकुलिया – माटिहाना मुख्य सड़क पर अवैध बालू से लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। सीओ ने दोनों ट्रैक्टरों को चाकुलिया पुलिस के हवाले कर दिया। ‌पुलिस मामले की छानबीन कर कार्रवाई करने में जुटी है।‌ जानकारी के मुताबिक दोनों ट्रैक्टर बहरागोड़ा की ओर से बालू लेकर चाकुलिया आ रहे थे। सीओ की इस कार्रवाई से अवैध रूप से बालू का परिवहन करने वालों में हड़कंप है। सीओ ने बताया के अवैध बालू के परिवहन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।