चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह): बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती ने रविवार को चाकुलिया प्रखंड के बड़शोल स्थित कूपन नदी छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर चल रही सफाई व्यवस्था, प्रकाश की सुविधा और व्रतधारियों की सुरक्षा व सुविधा से जुड़ी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।
विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर सुनिश्चित की जाएं।
निरीक्षण के दौरान छठ व्रतधारी सेवा मंच के संयोजक परमानंद सिंह, गौतम दास, झामुमो नेता गोपन परिहरी, गबला दत्त समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।