Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर संपन्न, 45 दिव्यांगों को मिला नया सहारा

Spread the love

चाकुलिया | संवाददाता  (रोहन सिंह) :
मारवाड़ी महिला समिति एवं मारवाड़ी युवा मंच, चाकुलिया संकल्प शाखा के संयुक्त सहयोग से नया बाजार स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का मंगलवार को सफल समापन हुआ। शिविर में झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों से आए दिव्यांगजनों ने भाग लिया।

शिविर के दौरान कुल 45 दिव्यांगों का कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण किया गया। इस पहल से लाभार्थियों के दैनिक जीवन में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और उन्हें नई ऊर्जा एवं उम्मीद मिली है।

Advertisement

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने आयोजन को समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।

शिविर की सफलता में अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला सुनील चंद्र, अंचल अधिकारी नवीन पुरती, प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा सहित मारवाड़ी महिला समिति एवं मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर चिकित्सक डॉ. ए.सी. झा सहित समाजसेवी, महिला समिति एवं युवा मंच के जिला, मंडल व शाखा स्तर के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु ऐसे शिविरों के निरंतर आयोजन पर जोर दिया।